FeaturedJamshedpurJharkhand

विधायक सरयू राय ने 21 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को 21 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। 21 करोड़ से अधिक के इस शिलान्यास में विधायक निधि, नगर विकास विभाग और पथ निर्माण विभाग की योजनाएं शामिल हैं। श्री राय ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में नगर विकास विभाग और विधायक निधि से क्रिर्यान्वित होने वाली 5 करोड़ 8 लाख 94 हजार रुपए की लागत के 44 योजनाओं का सामुहिक

शिलान्यास सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में किया। जिसमें नगर विकास विभाग के मद से 4 करोड़ 89 लाख 74 हजार रुपये की लागत की 24 योजनाएं और विधायक निधि के मद से 93 लाख 21 हजार रुपए की 20 योजनाएं शामिल हैं। इसके उपरांत श्री राय ने पथ निर्माण विभाग से स्वीकृत हुए 15 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत के 2 योजनाओं का स्थल पर जाकर शिलान्यास किया, जिसमें बारीडीह, बिरसानगर, भुइयांडीह, जेम्को मनीफीट की कई बड़ी और चैड़ी सड़कों का निर्माण होना शामिल हैं। विधायक श्री राय ने कहा है कि आज शिलान्यास किये जा रहे योजनाओं का निर्माण गणुवत्तापूर्ण हो और समय से निर्माण कार्य पूर्ण कर नागरिकों को समर्पित कर दिये जाएंगे।

श्री राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागु हो जाएगा। इस दौरान नई योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो सकेगा। परंतु इस बीच जो भी योजनाएं शेष रह गयीं हैं उन योजनाओं का सर्वे कर प्राक्कलन तैयार कर रखा जाय ताकि मई के बाद जैसे ही आचार संहिता समाप्त होगी इनका क्रियान्वयन शीघ्रता से कराया जा सके। सरयू राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में वो अपने क्षेत्र की छोटी छोटी योजनाओं का विवरण तैयार करें ताकि पता चल सके कि रोड, नालियां, सामुदायिक भवन आदि का निर्माण होना शेष है ताकि चुनाव खत्म होते ही चार माह के भीतर इन योजनाओं को पूरा किया जा सके। श्री राय ने 21 करोड़ की इन योजनाओं के अतिरिक्त 400 सोलर लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ भी भुयाँडीह के कल्याणनगर से किया। अर्जुन कॉलोनी, मोहरदा में 200 किलोवाट का नया ट्रांसफार्मर लगाने और हुडको काॅलोनी, टेल्को में शिव मंदिर के चारों तरफ पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन की योजना का भी उद्घाटन किया। ये सभी उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम सुबह नौ से दोपहर ढाई बजे के बीच संपन्न हुए।

शिलान्यास में निम्नलिखित योजनाएं शामिल हैंः*

पथ निर्माण विभाग की योजनाएं
1. (क) बारीडीह बस्ती मीरा पथ सुभाष पथ, टोओपी पथ, नागा बाबा मंदिर पथ, बागुननगर-बागुनहातु पुलिया पथ, दिनकर पथ, विद्यापति नगर, गांधी पथ, महाबीर पथ, गौतम पथ, बारी पथ, मंदिर पथ, खा पथ (लंबाई 6.25) (ख) जेम्को बस्ती मिश्रा बगान रोड नं. 1, 2, 3, 4 रोड, लक्ष्मीनगर मेन रोड से फुटबाॅल ग्राउंड-बजरंगी बगान-हनुमान मंदिर रोड (मुख्य सड़क तक), मनीफीट लकड़ी टाल सुखी काॅलोनी से मनीफीट कंपनी मेन रोड, आजाद बस्ती शिव मंदिर से बेलगड्ढा मेन रोड (लंबाई 4.4 किलोमीटर) एवं (ग) गोलमुरी विद्यापतिनगर से एग्रिको चहारदीवारी होते हुए आकाशदीप प्लाजा तक (1.5 किलोमीटर) सड़क का निर्माण।
2. टाटा टिमकेन मेन रोड से बाबुडीह बस्ती रोड, भुइयांडीह पार्क से मेन रोड (काली मंदिर) भुइयांडीह निर्मलनगर रोड तथा क्राॅस रोड, बाबुडीह मेन रोड से झरना घाट रोड एवं (ख) बिरसानगर, थाना मेन रोड (गणेश स्वीटस) से आइसक्रीम फैक्ट्री सिद्धु कान्हु मेन रोड और लिंक रोड, गणेश स्वीट्स से बिरसानगर, जोन नं. 8 हरि मंदिर, सारना पूजा स्थल और लिंक रोड, काली मंदिर से जोन नं. 6 तक कलवर्ट एवं सड़क का निर्माण।

नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाएं
1. बाराद्वारी, देवनगर में बकुण्ठ द्वार से सुभाष आश्रम तक सड़क का निर्माण।
2. बारीडीह बस्ती, दिनकर पथ, साहू जी के घर से लेकर श्री अनिल गिरि के घर तक रोड निर्माण।
3. बर्मामाइंस, ट्यूब हरिजन बस्ती में विभिन्न सड़क का निर्माण तथा दुर्गा पूजा मैदान में पेवर्स ब्लाॅक अधिष्ठापन कार्य।
4. बर्मामाईन्स इंदरसिंह बस्ती में विभिन्न पथों का निर्माण।
5. बर्मामाइंस, ईस्टप्लांट बस्ती, सुनसुनिया गेट के पास से बरगद पेड़ के पास तक सड़क किनारे गार्डवाल का निर्माण।
6. विनोवा आश्रम, जय प्रकाश आश्रम, सेवा आश्रम तथा श्रीराम आश्रम में पेवर्स ब्लाॅक अधिष्ठापन।
7. बिरसानगर, जोन नं॰-4 में नाली का निर्माण।
8. बागुननगर, आदर्शनगर, बारीडीह बस्ती में विभिन्न स्थानों पर आर॰सी॰सी॰ नाली का निर्माण।
9. हरि मैदान, बारीडीह में सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य।
10. लोहरा बस्ती, विद्यापतिनगर, बारीडीह में सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य।
11. बिरसानगर, जोन नं. 10 में बिरसा पथ में नाली का निर्माण।
12. विवेकानंद रोड, बागुनगर, बारीडीह, जमशेदपुर में नाली निर्माण।
13. बारीडीह, भोजपुर काॅलोनी के पास क्रिस्चन काॅलोनी में सामुदायिक-सह-सार्वजनिक शौचालय का निर्माण।
14. बिरसानगर, जोन नं. 6 स्थित संचु कोया स्पोर्टस काॅम्प्लेक्स के मैदान का चहारदीवारी का उन्नयन एवं फेंसिंग कार्य तथा मैदान परिसर से जल निासी हेतु मैदान के किनारे किनारे लोहे का जाली युक्त नाली का निर्माण।
15. बर्मामाइंन्स कैरेज काॅलोनी में विभिन्न नाली का निर्माण।
16. मनीफीट, रजक समाज, धोबी घाट का चहारदीवारी निर्माण।
17. गोलमुरी, कैलाश नगर में करम कांड स्थल का निर्माण।
18. बिरसानगर जोन नं. 6बी, कालु बगान अमरजीत सिंह के घर से अनिता देवी के घर रोड एवं सुचित्रा देवी के घर से अनिता देवी के घर तक गार्डवाल का निर्माण।
19. तार कम्पनी गुरूद्वारा के समीप तीन कमरे का निर्माण।
20. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 अद्द हाईमास्ट लाइट का अधिष्ठापन कार्य (12 मीटर)।
21. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 4 अद्द हाईमास्ट लाइट का अधिष्ठापन कार्य (16 मीटर)।
22. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 3 अद्द हाईमास्ट लाइट का अधिष्ठापन कार्य (20 मीटर)।
23. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 अदद डीप बोरिंग का अधिष्ठापन कार्य।
24. सिदगोड़ा सोनमंडप एवं यात्री निवास भवन परिसर में एयर कंडिशनर, पंखा एवं अन्य सामग्रियों का अधिष्ठापन कार्य।

*विधायक निधि की योजनाएं*
1. बिरसानगर, जोन नं. 11 में केनरा बैंक के पीछे मेवालाल रजक के आवास से रवि सिंह चंदेल के आवास तक सड़क का निर्माण।
2. मोहरदा, दीपा काॅलोनी, ओम पथ में राजीव वर्मा के घर से संजय वर्मा के घर तक सड़क का निर्माण।
3. मोहरदा विजया गार्डेन, गेट नं. 2 के समीप, मनसा पथ में सड़क का निर्माण।
4. बारीडीह बस्ती में लक्ष्मी गैस गोदाम के समीप एम पी श्रीवास्तव के घर से चंद्रमणि के घर तक नाली का निर्माण।
5. ह्यूम पाइप, निर्मल भवन के पीछे, दुर्गा शिव मंदिर के पास पेवर्स ब्लाॅक अधिष्ठापन कार्य।
6. लक्ष्मीनगर, झगरू बगान में स्थित जाहिरा स्थल का चहारदीवारी निर्माण।
7. मनीफीट, पंजाबी लाइन, रोड नं. 5 में हरभजन कौर के घर से कश्मीर सिंह के घर होते हुए लाइन नं. 6 के लास्ट तक तथा रोड नं. 4 में दीनदयाल सिंह के घर से सोहन सिंह के घर तक सड़क का निर्माण।
8. बिरसानगर, जोन नं. 4 शिवम पथ का पक्कीकरण कार्य।
9. गोलमुरी, नामदा बस्ती, आनंद नगर, ‘ए’ ब्लाॅक, रोड नं. 5 में विनय यादव के घर से ओमप्रकाश सिंह के घर तक नाली पर स्लैब का निर्माण तथा सुनील सिंह के घर के पास कलवर्ट का निर्माण।
10. बागुननगर, डी ब्लाॅक, क्राॅस रोड नं. 2 में जय प्रकाश भगत के घर से निरंजन साहु के घर तक सड़क तथा नाली का निर्माण।
11. बिरसानगर जोन नं. 3, सी ब्लाॅक, हरि मंदिर के पीछे एसपी सेन के घर से मंगल दास के घर तक रोड निर्माण।
12. बिरसानगर, जोन नं. 1 ‘बी’, रोड नंबर 11 में खुली नाली के ऊपर स्लैब एवं नाली का मरम्मतीकरण।
13. मोहरदा अर्जुन काॅलोनी, रोड नं. 1 का मरम्मती कार्य।
14. बागुननगर, ‘बी’ ब्लाॅक, बी रोड, टीओपी के पीछे बीरेन्द्र उपाध्याय के घर से तिवारी जी के घर तक सड़क एवं नाली का निर्माण।
15. बारीडीह बस्ती, शांति नगर में भीम चैबे के घर से मेन रोड तक नाली का निर्माण।
16. बागुनहातु, ब्लाॅक ‘ए’ में विनोद गोप के घर से लेकर राजेश गगराई के घर तक नाली का निर्माण।
17. भुइयांडीह में राधाकृष्ण मंदिर के समीप चहारदीवारी निर्माण।
18. भुइयांडीह पटेल नगर धोबी घाट में नाला पर गार्डवाल का मरम्मती कार्य।
19. एग्रिको ट्राफिक सिग्नल के समीप स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी स्थित दुर्गा मंडप का सौन्दर्यीकरण एवं समीप में पेवर्स ब्लाॅक का अधिष्ठापन कार्य।

शिलान्यास के अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, आप्त सचिव सुधीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पूर्वी विधानसभा चन्द्रशेखर मिश्रा, पी विजय कुमार, मनोज सिंह उज्जैन, चन्द्रशेखर राव जमशेदपुर अक्षेस के सहायक अभियंता प्रभाकर कुमार, कनीय अभियंता नीतेश कुमार, विजय नारायण सिंह, राघवेन्द्र प्रताप, विनोद यादव, गोल्डेन पाण्डेय सहित भाजमो के कार्यकर्तागण एवं क्षेत्र के निवासीगण मौजुद थे।

Related Articles

Back to top button