FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा दोमुहानी सोनारी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बहुत बड़े शिविर का किया आयोजन

जमशेदपुर;झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा दोमुहानी सोनारी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बहुत बड़े शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 3:30 बजे से चाय वितरण शुरू हो गया।
शिविर में चाय ,बिस्किट, और पानी की व्यवस्था थी। इसके अलावा फर्स्ट ऐड का भी सामान रखा गया था। 7000 लोगों को चाय पिलाया गया। जितने भी गरीब बैठे थे उनमें चावल बांटा गया। क्षत्रिय महिला संघ की केंद्रीय कमिटी तथा सभी इकाई के अध्यक्ष और उनकी टीम सेवा शिविर में योगदान करने के लिए उपस्थित थी। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर भी लगाया। शिविर में शंभूनाथ सिंह ,विमल सिंह ,अशोक सिंह ,नंद कुमार सिंह ,अनूप सिंह भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर महिला संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, संरक्षिका प्रतिमा सिंह ,आशा सिंह, मालती सिंह, पुष्पा सिंह, केंद्रीय कमिटी से गीनू सिंह, ललिता सिंह, मीना सिंह, रीता सिंह, आशा सिंह, पूनम सिंह, इकाई अध्यक्ष सुजाता सिंह , निशा सिंह, विमला सिंह, सरोज सिंह, रागिनी सिंह, इकाई महासचिव संध्या सिंह, बबीता सिंह, प्रीति सिंह, ,मीरा सिंह ,पुरनधरा सिंह तथा इकाई की भी सदस्य उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button