
जमशेदपुर। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड आंदोलनकारी और कर्मठ नेता प्रमोद लाल सहित अन्य को 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति का सदस्य मनोनीत किया है। झामुमो नेता और आंदोलनकारी मोहन कर्मकार को 20 सूत्री का पूर्वी सिंहभूम जिला का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे से युगल किशोर मुखी, श्रवण अग्रवाल, अग्रवाल, चंद्रावती महतो, डोमन चंद्र माझी, कांग्रेस से जसाई मार्डी, सनत चक्रवर्ती, टिकी मुखी को शामिल किया गया है।