FeaturedJamshedpurJharkhand

अखिलेश सिंह यादव का चयन झारखंड के ट्रांसपोर्टरों की जीत : एसके सिंह

जमशेदपुर: जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस चुनाव में मैनेजमेंट कमिटी का सदस्य झारखण्ड से निर्वाचित होने पर अखिलेश सिंह यादव का अभिनंदन समारोह जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के गोलमुरी सभागार में किया गया। उपस्थित एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फूलों का माला एवं पुष्प देकर अखिलेश सिंह यादव का अभिनंदन किया।इस अभिनंदन समारोह में जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एस के सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश सिंह यादव का चयन झारखण्ड के ट्रांसपोर्टरों की बड़ी जीत है अगर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन एक जुटता के साथ काम करेगा तो संगठन काफी मजबूत होगा और संगठन मजबूत होगा और समस्याओं का निदान किया जा सकेगा। श्याम सुंदर प्रसाद सिंह ने बधाई देते हुए कहा की अखिलेश सिंह यादव की जीत से अब अपने एसोसिएशन की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर रखेंगे। बलदेव सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह जमशेदपुर के लिए गर्व की बात है।ट्रांसपोर्ट व्यवसाय भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस अभिनंदन समारोह में अखिलेश सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी जीत आपलोगों के प्यार,विश्वास,सहयोग एवं आशीर्वाद से मिला है।जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन हमारी मात्री संस्था है।मेरा पहचान राष्ट्रीय स्तर पर इस संस्था के माध्यम से मिला है।उन्होंने अपने संबोधन में ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्य प्रारुप के बारे में जानकारी दी ।इस अभिनंदन समारोह में कन्हैया ओझा, अरुण कुमार तिवारी, अखिलेश दूबे, संतोष शुक्ला,रामप्रीत सिंह, बसंत नारायण उपाध्याय,योगेश त्रिवेदी, रामेश्वर सिंह,अजय श्रीवास्तव, महेंद्र पांडेय, सुमेर सिंह इत्यादि ने सम्बोधित किया। धन्यवादज्ञापन संजय राय ने किया।

Related Articles

Back to top button