FeaturedJamshedpurJharkhand

वीरांगनाओं ने मनाया बिष्टुपुर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में नव वर्ष उत्सव

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित आद्रभक्त श्री राम मंदिर में अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से नव वर्ष उत्सव मनाया गया। अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने किया। इस अवसर पर वीरांगनाओं ने श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना की और दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाई। साथ ही गरीबों के बीच लड्डू वितरण किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने कहा कि रामनवमी का पर्व सभी को मिलजुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से सोहद्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा सिंह, प्रीति सिंह, विभा सिंह, रूबी सिंह, प्रतिमा सिंह, चित्रलेखा सिंह, माला सिंह, बिंदु सिंह गुड़िया सिंह सुनीता सिंह बबली सिंह, सीमा सिंह केबल टाउन सभी वीरांगनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button