EducationFeaturedJamshedpurJharkhand

कदमा सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में विज्ञान मेला आयोजित : अरुण सिंह

जमशेदपुर। अपने विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। साथ ही राखी निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चीफ, शेयर्ड सर्विसेस टाटा स्टील श्री एन राजेश एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती एन कविता की गरिमामय उपस्थिति रही इनके साथ विद्यालय के अध्यक्ष श्री श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा एवं सचिव श्री अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत घोष दल के भैया-बहनों ने घोष वादन के साथ किया। मुख्य अतिथि ने विज्ञान मेला का उद्घाटन श्रीफल तोड़कर एवं फीता काटकर किया। भैया-बहनों द्वारा निर्मित विज्ञान मॉडल्स को देखकर मुख्य अतिथि अत्यंत ही प्रभावित हुए। उन्होंने भैया – बहनों को शाबाशी दी तथा प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, सचिव ने दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। मुर्धन्य वैज्ञानिक डॉक्टर प्रफुल्ल चंद्र राय की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भैया- बहनों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी को देखकर सभी अत्यंत प्रभावित हुए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में भैया- बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है।

आज संपूर्ण विश्व विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत है। नित्य नई- नई खोजें हो रही हैं। नए- नए अनुसंधान हो रहे हैं।भारत भी इस दिशा में सबके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। भैया- बहन विज्ञान के साथ-साथ अन्य विषय की भी जानकारी रखें। कोई भी विषय छोटा या बड़ा नहीं होता है। किसी विषय का महत्व कम या अधिक नहीं होता है। जिनकी रुचि जिस विषय में है उन्हें उसी में अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। अध्यक्ष महोदय ने भी अपने उद्बोधन से भैया- बहनों को उत्साह वर्धन किया। अंत में सचिव महोदय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य ने कराया। अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम अत्यंत ही उत्साह वर्धक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हमारे बहुत सारे अभिभावक एवं माताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य- दीदी जी एवं कर्मचारी उत्साह पूर्वक लगे रहे।

Related Articles

Back to top button