FeaturedJamshedpurJharkhand

हरविंदर जमशेदपुरी ने सिख नौजवान से दिया इस्तीफा

जमशेदपुर;युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सिख नौजवान सभा, मानगो के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को जमशेदपुरी ने लिखित इस्तीफा सिख नौजवान सभा मानगो यूनिट के प्रधान जगदीप सिंह को सौंपा।
हरविंदर सिंह जमशेदपुरी का कहना है कि सिख धर्म के प्रचार के लिए वे अकसर यात्राओं में रहते है इस कारण वे सिख नौजवान सभा की गालिविधियों में समय नहीं दे पा रहें हैं। जमशेदपुरी ने यह भी कहा की नौजवान सभा को उनका सहयोग सहृदय मिलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button