FeaturedJamshedpurJharkhand

काली पूजा सरस्वती पूजा विश्वकर्मा पूजा चित्रगुप्त पूजा एंव गणेश पूजा मे सभी विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की वयस्था करें जिला प्रशासन : अरुण सिंह

जमशेदपुर। हिन्दू पीठ जमशेदपुर का प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से मुलाकत कर सभी सार्वजनिक पूजा के विसर्जन के आलोक में विसर्जन घाटो की समुचित व्यवस्था करायें जाने के लिए पत्र के माध्यम से अपनी मांगो को अवगत कराया।
हिन्दू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि हमारा जमशेदपुर लघु भारत का प्रतिबिंब है। यहाँ देशभर के विभिन्न राज्यों के लोग एक साथ निवास करते हैं। जमशेदपुर निवासी अपनी परंपरा, संस्कृति एवं धार्मिक मान्यताओं को जीवंतता प्रदान करने हेतु साल भर में अनेक पर्व त्योहार आयोजित करते हैं। सभी आयोजनों में जिला प्रशासन का सकारात्मक सहयोग भी सभी को निरंतर मिलता रहा है।
महोदय, जैसा की आपको विदित होगा, जमशेदपुर में मुख्य रूप कई सार्वजनिक पुजा व त्योहारों का आयोजन होता रहा है। जिसमें लोक आस्था के महान पर्व छठ, दुर्गा पूजा के साथ-साथ राम नवमी में भी जिला प्रशासन बड़ी तत्परता के साथ पूजा समितियों के बीच समन्वय बना कर पूजा के आयोजन से लेकर विसर्जन तक का कार्यक्रम सुचारु रूप से सम्पन्न कराने में महती भूमिका का निर्वहन करती रही है। छठ एवं दुर्गा पूजा के साथ-साथ राम नवमी के दौरान भी विसर्जन घाटों को बेहतर बनाने के लिए घाट की सफाई, सुरक्षा, प्रकाश एवं किसी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु गोताखोरों की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन करती रही है।
इस पत्र के माध्यम से मैं माननीय को सादर पूर्वक अवगत करना चाहता हूँ कि जमशेदपुर में लगभग आठ सार्वजनिक पूजाओं का आयोजन होता है, लेकिन सिर्फ तीन सार्वजनिक पूजाओं में ही घाट या विसर्जन घाट की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन करती है।
अतः हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि काली पूजा, सरस्वती पूजा, गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा और चित्रगुप्त पूजा में भी जिला प्रशासन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विसर्जन घाट की सफाई, घाट पर सुरक्षा, घाट पर प्रकाश और घाट पर गोताखोर एंव एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था की दिशा में सकारात्मक प्रयास करे।
विदित हो कि घाट की समुचित व्यवस्था न होने के कारण विगत समय में अनेक बार विसर्जन के दौरान अप्रिय घटनायें घटित हो चुकी हैं। इनकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए हिन्दू पीठ परिवार बेहद चिन्तित है।
आप से अनुरोध है कि आप हमारी मांग पर गहन चिंतन करते हुए जनहित की समस्या का समाधान करें। आशा है कि आप सभी सार्वजनिक पूजा व त्योहारों के दौरान विसर्जन घाट को व्यवस्थित करने में भागीरथ भूमिका निभायेंगे।
आज हिन्दू पीठ के प्रतिमंडल मे राम नाथ सिंह,दिलजय बोस,अनिल मंडल,प्रकाश दूबे के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल थें।

Related Articles

Back to top button