FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जिस शिक्षा ने इंसान को बनाया,आज उस शिक्षा को बचाने की है जरूरत: सौरव घोष (अखिल भारतीय महासचिव एआईडीएसओ)

जमशेदपुर। आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमिटी की ओर से परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में *अखिल भारतीय महासचिव सौरभ घोष उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा व्यवस्था में मजदूर,किसान,छात्रों एवं अमजनमानस की बदहाल स्थिति, बेरोजगारी,आसमान छूती महंगाई,अशिक्षा,स्वास्थ- सुविधाओं की जर्जर स्थिति, को देखते हुए अब एक मात्र आंदोलन का ही रास्ता बचता है। शिक्षा और रोजगार की बात करे तो दोनों अलग बात है। पहले शिक्षा का मूल मकसद इंसान बनना होता था। लेकिन आज जिस तरह से शिक्षा दी जा रही है, वो इंसान नही बल्कि मशीन तैयार कर रही है। जिसमे कोई इंसानियत नही है। रोजगार की बात करे तो पूरे देश भर में लाखो पद खाली है,लेकिन सरकार बहाली नही कर रही है। देश की ऐसी स्थिति में छात्र युवाओं को अब एकजुट होना होगा,और आंदोलन में शामिल होना होगा*।

*प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि केंद्र सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लेकर आई है। और इस सत्र से झारखंड में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया है। इसके तहत 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में नामांकन लेने के लिए CUET एंट्रेंस एग्जाम अनिवार्य है। छात्रों से प्रवेश परीक्षा के नाम पर हजारों रुपए की उगाही की गई है साथ में इस नीति के तहत लाखो छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित रह जाएंगे।ऐसी नीति सरकार लेकर आई है इससे तो छात्र पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे, ये नीति छात्रों के हित में ना होकर आर्थिक दोहन करने की नीति है। इसके खिलाफ में छात्रों से आंदोलन संगठित करने की अपील की*।

*कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम झा ने किया।संगीत मंडली द्वारा क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुति दी गई*।

कार्यक्रम के मौके पर अखिल भारतीय सचिव मंडल सदस्य समशुल आलम, प्रदेश अध्यक्ष समर महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसीरियार,अजय राय,प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार, जिला सचिव सोनीसेन गुप्ता, नगर सचिव सबिता सोरेन,कामेश्वर प्रसाद,बबिता सोरेन, झरना महतो, किशोर पाल,बिकास,काजल सहदेव महतो,विशाल,अपूर्व,अनिकेत विभा,रिंकी,सतीश,योगेश,रानी सहित विभिन्न स्कूल कालेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button