FeaturedJamshedpurJharkhand

जिले में पुलिस बल का किया गया तबादला

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को पुलिस बल का तबादला किया गया। तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए पुलिस अधिकारियों को पदस्थापित किया गया। पुoनिo राम कुमार वर्मा को अंचल निरीक्षक टेल्को गोविंदपुर से पुoनिo सह थाना प्रभारी परसुडीह, पुoनिo राजीव रंजन कुमार को साइबर अपराध थाना बिष्टुपुर से पुoनिo सह थाना प्रभारी मानगो, पुoनिo अशोक कुमार राम को साइबर अपराध थाना बिष्टुपुर से पुoनिo सह थाना प्रभारी कदमा, पुoनिo नित्यानंद महतो को पुलिस केंद्र गोलमूरी से अंचल निरीक्षक टेल्को गोविंदपुर में सभी पदाधिकारियों को पदस्थापित किया गया।

Related Articles

Back to top button