FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर लोकसभा इंडियन गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती ने नामांकन किया

मंत्री सांसद विधायक शाहिद हजारों की संख्या में शामिल हुए इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता

जमशेदपुर । लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के बहरागोड़ा से झामुमो विधायक समीर मोहंती ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया है।
इस अवसर पर मंत्री सांसद विधायक सहित इंडिया गठबंधन के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। नामांकन से पूर्व मोहंती ने अपने आवास पर परिवार के साथ पूजा- अर्चना की। जमशेदपुर नामांकन के लिएर वाना होने से पूर्व उनकी सुपुत्री ने गले लगकर उनका उत्साह बढ़ाया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अन्यया मित्तल के पास नामांकन दाखिल करने के बाद झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि देश में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इंडिया गठबंधन मजबूत है और हम पूरी मजबूती से आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ने जा रहे हैं। देश में किसी भी पार्टी का लहर नहीं चल रहा है। वहीं पीएम मोदी के चाईबासा दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल है कोई कहीं आ जा सकता है। हमारे गठबंधन और प्रत्याशी पर कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने समीर मोहंती के जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश जुमलों की सरकार से त्रस्त हो चुका है। प्रधानमंत्री के पास आज कोई मुद्दा नहीं है, जिसे वे जनता के बीच रख सकें। अब वे अपने चुनावी सभाओं में पाकिस्तान का जिक्र कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े बलात्कारी के साथ मंच साझा कर रहे हैं। भाजपा महिलाओं की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से विफल साबित रही है। उन्होंने कहा कि दस साल के कार्यालय में मोदी सरकार के पास उपलब्धियां गिनाने का कोई मुद्दा नहीं है। यही मोदी सरकार की विफलता है।

भट्टचार्य ने कहा कि जमशेदपुर की जनता इस बार मन बना चुकी है। समीर मोहंती को जीत से कोई रोक नहीं सकता है।

इससे पूर्व समीर मोहंती के नामांकन से पूर्व विशाल सभा का आयोजन साकची स्थित बोधी मैदान में किया गया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, राजयसभा सांसद महुआ माझी, विधायक रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, झारखंड गौ सेवा के उपाध्यक्ष राजू गिरी, झारखंड 20 सूत्री के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष नेता मोहन कर्मकार, बीस सूत्री के जिला सदस्य प्रमोद लाल, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता बीर सिंह सुरेन, अरुण प्रसाद, अरुण सिंह राजा, कांग्रेस, राजद, सीपीआई समेत तमाम घटक दलों के नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रत्याशी समीर मोहंती को जीत दिलवाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button