FeaturedJamshedpur

भाजपा “सेवा ही समर्पण” अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा मानगो मंडल ने चलाया नमो ऐप डाऊनलोड कार्यक्रम

रौशन कु पांडेय
जमशेदपुर. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा, मानगो मंडल ने खुदीराम बोस चौक पर नमो ऐप डाउनलोड कार्यक्रम के निमित्त शिविर लगाया। इस कार्यक्रम में नमो ऐप डाऊनलोड कार्यक्रम के प्रभारी उपेन्द्र गिरी उपस्थित रहे, जिनके दिशा निर्देश पर ही कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिवप्रकाश शर्मा, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार एवं संतोष उपाध्याय, जिला कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र सिंह सिसोदिया, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजा लाहा एवं सुमन कुमार श्रीवास्तवा, हरेंद्र, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रवि गोराई, अभिमन्यु, नवनीत तिवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button