FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में आत्महत्याओं में आयी कमी- जीवन

जमशेदपुर। आत्महत्या निवारण केंद्र जीवन संस्था जमशेदपुर के संस्थापक डाक्टर महावीर राम और निदेशक डाक्टर जीवराज जैन का कहना हैं कि जीवन संस्था के अथक अविरल प्रयास से कोविड के कारण आम जनता के मानसिक स्वास्थ्य पर असंतुलन का प्रभाव रहते हुए भी जमशेदपुर शहर में आत्महत्या की संख्या मे कमी आयी हैं। वर्ष 2021 मे आत्महत्याओं की कुल संख्या 255 थी, जो पिछले वर्ष 2022 मे घट कर 206 तक पहुंची। जिसमे पुरूष 148 एवं महिलाएं 58 है। 49 आत्महत्याओं (19 प्रतिशत) में कमी आयी हैं, जबकि जमशेदपुर की जनसंख्या मे वृद्धि रही हैं। 2021 मे 1,63,0000 थी वो 2022 मे बढकर 1,66,1000 हो गयी। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञाप्ति में डा. राम और डा. जैन ने आशा व्यक्त किया की अगर जमशेदपुर की जनता का इसी तरह सहयोग मिलता रहे तो जीवन संस्था अपनी निःशुल्क और अति गोपनीय भावनात्मक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य मे उत्तरोत्तर सफल होती रहेगी। उन्हांने कहा कि विश्लेषणात्मक गणना के अनुसार हर 5 मे से 1 व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है। जमशेदपुर की जनसंख्या को ले तो लौह नगरी मे करीब 3,32,200 व्यक्ति मानसिक रूप से व्यथित होने चाहिए। किन्तु केवल 769 व्यक्ति ही जीवन संस्था से सम्पर्क कर पाये हैं। इसका कारण स्पष्ट है कि मानसिक स्वास्थ्य से जुडी स्टिगमा (कुख्यातिभय) एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व का आवश्यक ज्ञान का अभाव। संस्था की उप-निदेशक दुर्गा राव ने भी जमशेदपुर की जनता से अनुरोध किया हैं कि किसी को भी किसी भी तरह का मानसिक परेशानी हो अविलम्ब जीवन संस्था से सम्पर्क करे। यह बात अवश्य याद रखे कि जिस तरह शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है उसी तरह या उससे कही अधिक मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। मनुष्य स्वास्थ्य तभी माना जायगा जब वह मानसिक एवम शारीरिक दोनो रूपो से दृढ हो। विशेषग्यो का कहना है 60 प्रतिशत शारीरिक बीमारियो का संबंध मूल रूप से मानसिक बीमारियो से जुडा होता हैं। अगर मूल समस्या का निदान समय पर हो तो अनेक शारीरिक बीमारियो से छुटकारा पाया जा सकता। जीवन संस्था बिष्टुपुर कार्यालय का नंबर 9297777500/9297777499 हैं, जो 365 दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता हैं।

Related Articles

Back to top button