JamshedpurJharkhandNationalUttar pradesh

जिला कांग्रेस कमेटी के ज़िला अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर अपने समर्थको के जत्था के साथ रांची ऊलगुलान रैली में शामिल होंगे

जमशेदपुर। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के का० अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि कल रविवार दिनांक २१.०४.२४ प्रातः ८:३० बजे जमशेदपुर से ऊलगुलान रैली रांची के लिए सैकड़ों वाहनों में कांग्रेसी एवम जनता प्रस्थान करेगी एवम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी एवं गठबंधन के नेताओं का झारखंड की पाक धरती में स्वागत करेंगे।
नरेंद्र मोदी और भाजपा का 400 पार का सपना चूर हो चुका है। देश की जनता ने बता दिया है कि यह देश तानाशाही और झूठे वादे बर्दाश्त करने वाला नहीं है। जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button