FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव को लेकर बैठक आयोजित

जमशेदपुर: विश्वकर्मा समाज मे नई कार्य कारिणी के चयन हेतु विशेष बैठक रखी गई। जिसमे समाज के सभी क्षेत्र से पदाधिकारी, महिला कमिटी, यूवा एवम् संरक्षक सदस्य सहित करीब 120 लोगों हिस्सा लिया।
सभा में पुराने कार्य कारिणी सदस्य मे से पांच लोगों ने इस्तीफा दे दिया। जिस कारण कमिटी मे अल्पमत होने के कारण बर्तमान कमिटी को भंग कर दिया गया ।
जब तक नई कार्य कारिणी का गठन नही होगी तब तक बर्तमान अध्यक्ष ही कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष के समक्ष सभा में ही नई कमिटी बनाने के लिए एक कमिटी का गठन किया गया।
जिसमे मुख्य चुनाव पदाधिकारी बिरेंद्र शर्मा का समर्थन सभा के द्वारा दिया गया। चुनाव पदाधिकारी शिव कुमार शर्मा एवम् बी एन प्रसाद चुने गए।
मुख्य पर्वेक्षक अरुण कुमार ठाकुर, दिवाकर शर्मा, जिउत् शर्मा हैं।
चुनाव कमिटी मे सभी केंद्रीय पदाधिकारी गण एवम् सभी सोलहों क्षेत्र से एक एक लोग चुने गए। कुल 25 से 30 लोगो का सहयोग से चुनाव होगा।
पारदर्षिता एवम् सही तरह से सभी कार्य हो उसके लिए प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button