FeaturedJamshedpurJharkhand

सुझाव यात्रा के पांचवें पडाव मे मुराकाटी पंचायत में जुडे अनेको लोग, जगह जगह कुणाल ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

जमशेदपुर । सुझाव यात्रा के पांचवें पडाव के क्रम में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुड़ाबांधा प्रखंड के मुराकाटी पंचायत के कुमड़ाशोल, पहाड़पुर, आसनबनी, अर्जुनबेड़ा, तेतुलडांगा, वाउटीया, मुराकाटी गांव में जा कर लोगों के साथ बैठक कर वर्तमान की राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की और लोगो से पूछा कि पिछले साढ़े तीन सालो के वर्तमान विधायक की कार्यशैली पर उनकी क्या राय है और व्यवस्था मे सुधार हेतु उनका क्या सुझाव है?

इस दौरान मुराकाटी पंचायत के विभिन्न गांव में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उनके कार्यकाल के दौरान 14 से ज्यादा लागू हुई योजनाओं को जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि हमने आपके मुराकाटी पंचायत के लोगों की सहूलियत के लिए ग्राम लावपाड़ा में सामुदायिक चबूतरा निर्माण। ग्राम अर्जुनबेड़ा रघुनाथ महतो के घर के सामने पीसीसी सड़क निर्माण। ग्राम अर्जुन बड़ा टोला पहाड़गड़ा राधेश्याम महतो के घर के सामने पीसीसी सड़क निर्माण समेत कई कार्य किया गया है। उन्होंने उपस्थित जनता से पूछा की आप बताए कि पिछले साढ़े तीन सालों मे इस पंचायत मे कितने काम हुए जबकी सत्ताधारी दल के विधायक है।

कुमड़ाशोल गांव में ग्रामीणों से बात करने के दौरान ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका के खिलाफ शिकायत की कुणाल षाडंगी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से फोन पर बातचीत कर कहा गांव वालो की भावनाओ का सम्मान होना चाहिए तथा गांव वालों ने बिरसा मुंडा का मूर्ति का भी मांग किया कुणाल षाडंगी ने कहा कि यहां पर जल्द से जल्द मूर्ति स्थापित किया जाएगा तथा पंचायत के जनमानस के जल की समस्या का शिकायत को देखते हुए कुणाल षाडंगी ने ग्रामीणों को परेशानी को समझते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा पेयजल आपूर्ति के पदाधिकारी से फोन पर बातचीत की तथा जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।

इस दौरे के दौरान पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने वाउटिया के सगेडीह टोला के दृष्टिहीन दिव्यांग विजय सोरेन को बल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के तरफ से स्मार्ट स्टिक भी प्रदान किए, पहाड़पुर गांव निवासी दशानन महतो कुछ ही दिन पूर्व देहांत हो गया था आज पहाड़पुर गांव के दौरा करने के दौरान शोकाकुल परिवार से भी मिले तथा आर्थिक सहायता भी किए तथा मुराकाटी गांव के मनमतो बेहरा को नाम्या स्माइल फाउंडेशन के तरफ से व्हीलचेयर भी प्रदान किए।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य चंपई मुर्मू,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र कालिंदी,सागिर हुसैन, दीपक बारीक,भगवानों कालिंदी, झंटू घोष,अश्वनी सिंह, सहदेव कालिंदी, गोलोक बिहारी नायक, देवाशीष महाकुर, पुरुषोत्तम कालिंदी, सोनू पातर, विनय बेरा, सहदेव पातर, विनय पातर, प्रदीप कालिंदी, भादो मिर्जा, सत्यानंद उपाध्याय, खुदीराम, प्रशांत, घासीराम बेरा, सुकेंदु बेरा, बब्रुवाहन घोष, सिद्धेश्वर कालिंदी, दीपक मिश्रा, बबुकू महतो, रघुनाथ महतो, विवेक महतो, स्वपन कुमार महतो, भीमसेन महतो, भगवानों महतो, धीरेंद्र नाथ मुंडा, सुमोती मुंडा, बृजमोहन मुंडा, गुरु चरण मुंडा, मकर मुंडा, देवदास मुंडा, सुनील मुंडा, फनीभूषण मुंडा, शक्तिपदा महतो,

अरविंद महतो, निमाई सबर सनातन महतो, झाडेस्वर महतो, नीमाई महतो, जुगल किशोर महतो, विनय महतो, मिर्जा मुर्मू, भादो हेंब्रम, खुदीराम सोरेन, प्रशांत सोरेन, बनमाली बेरा, कुना महतो, सहदेव गोप, पूर्णेदु पात्रा, पूर्णेन्दु आचार्य, धवल सेठ, सूर्या राव, संतोक सिंह समेत अन्य गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button