FeaturedJamshedpurJharkhandNational

देश में गुरूकुल को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ जीतराम भट्ट

दिल्ली संस्कृत व हिंदी अकादमी के सचिव पहुंचे रांची

रांची: दिल्ली संस्कृत व हिंदी अकादमी के सचिव डॉ जीतराम भट्ट मंगलवार को हवाई मार्ग से रांची पहुंचे। डॉ भट्ट बुधवार को हजारीबाग स्थित सढ़वा महादेव मठ में गुरूकुल के लिए भूमि पूजन करेंगे। रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत नव झारखंड फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष किशोरी राणा और केंद्रीय महासचिव राजेश झा ने किया। मौके पर डॉ भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नव झारखंड फाउंडेशन ने झारखंड समेत अन्य जगहों पर गुरूकुल खोलने का संकल्प लिया है। झारखंड में 108 गुरूकुल खोलने की योजना बनाई है। इनके मार्गदर्शन के लिए मैं झारखंड आया हूं। देश में नयी शिक्षा नीति का आगाज हुआ है। नयी शिक्षा नीति में मातृभाषा को जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को मातृभाषा से जोड़े रखना है। भारत में कई भाषाओं पर संकट खड़ा है। शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी हो गया है। इससे पार पाने के लिए नयी शिक्षा नीति में मातृभाषा की अवधरणा तैयार की गयी है। इस मातृभाषा का आधार गुरूकुल बन सकता है। भारतीय शिक्षा नीति के तहत बोर्ड बना है, उसमें भारतीय शिक्षा पद्धति को मान्यता प्रदान करना है। मैकाले ने देश की शिक्षा व्यवस्था को खराब कर दिया है। विबंडना है कि आजाद भारत में भारतीय शिक्षा पद्धति मूल शिक्षा नीति में नहीं पायी। इस कारण भारत में अंग्रेज और अंग्रेजीयत हावी रही। नयी शिक्षा नीति में जब बच्चा मातृभाषा को सीखेगा, तो उसका विकास होगा और अपनी माटी से जुड़ा रहेगा। मां, मातृभाषा और मातृ से जुड़ेंगे तभी राष्ट्र का कल्याण कर सकेंगे। जो व्यक्ति मातृभाषा, मातृभूमि और मातृ राज्य से संपर्क रखता है, उस व्यक्ति का संस्कार अच्छा होगा। उसका मनोबल उंचा रहेगा। समाज को दूषित नहीं करेगा। वह हमेशा समाज, राज्य और राष्ट्र की उन्नति की बात करेगा। गुरूकुल में बच्चों को भारतीय शिक्षा पद्धति से विमुख हो गये हैं, उनको शिक्षित करना है। गुरूकुल को बढ़ावा देना है।

झारखंड में 108 गुरूकुल की होगी स्थापना: किशोरी राणा

किशोरी राणा ने कहा कि झारख्ंड में 108 गुरूकुल की स्थापना की जायेगी। हजारीबाग से यह एक छोटी शुरूआत है। आने वाले समय में झारखंड में कई गुरूकुल का निर्माण करेंगे। बच्चों को सनातन धर्म के बारे में जानकारी देना है।

Related Articles

Back to top button