FeaturedJamshedpurJharkhandRanchi

झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में वीर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से जिला सम्पर्क कार्यालय में झामुमो के पुर्व अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो का 72 वाॅ जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झामुमो नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता शेख बदरूद्दीन ने कहा की निर्मल महतो का सोच था कि यहां के बच्चें बच्चीयाॅ पढ़ें लिखे ओर झारखंड राज्य का नाम रोशन करें। इस जन्म जयंती के मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित बीर सिह सुरेन, झारखंड आंदोलनकारी एवं कोल्हान प्रमंडल आर टी ए के सदस्य प्रमोद लाल, जिला उपाध्यक्ष सागेन पुरती, झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के जिला उपाध्यक्षअरूण प्रसाद, राज लकड़ा, प्रीतम हेम्ब्रम, कालू गोराई, बिनोद डे, फैयाज अहमद खान, नन्टू सरकार, मो फारूख खुराशी, उमानाथ झा,नप्रबीर कुमार पालित, धीरेन मारडी, राजा सिंह, अजय रजक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button