FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो जीतकर हेट्रिक बनाएंगे : गुरदीप सिंह पप्पू


जमशेदपुर। झारखंड सिख विकास मंच की बैठक साकची पलंग मार्केट में हुई। अध्यक्षता मंच के संस्थापक अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू ने की। इस अवसर पर उपस्थित सिख समाज के सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के लिए जो ऐतिहासिक काम किया है उसका कर्ज चुकाने का अब समय आ गया है। इसलिए
जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को 25 मई को कमल फूल पर बटन दबाकर लाखों वोट से विजयी बनाना है। 25 मई को मतदान के दिन किसी के भी बहकावे में नहीं आना है और सिर्फ और सिर्फ कमल पर ही बटन दबाना है।
इस अवसर पर पप्पू ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को चार लाख वोटो से जीताकर हैट्रिक बनाना है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए है यह तो अभी शुरुआत है।
जब इस बार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और सिखों के लिए और भी कई महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करेंगे। क्योंकि मोदी पर सिख समाज को बहुत ही भरोसा है। अब तक मोदी ने सिखों के लिए जो अद्भुत काम किए हैं। सिक्खों को उनका ऋण उतारने का समय आया है।
श्री विद्युत महतो को भारी मतों से जीताकर उनको संसद में तीसरी बार भेजकर मोदी का ऋण उतारना है। अगर भूल से किसी के बहकावे में आप आ गए तो 5 साल तक झेलना पड़ेगा। क्योंकि इस चुनाव में बहुत सारे बहरूपिया और बरसाती मेंढक आ गए हैं। इसलिए वही कहावत आएगी की लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई है यह नहीं होना चाहिए, इसीलिए भारी मतों से विद्युत महतो को जिताकर मोदी के हाथों को मजबूत करना है। यह हमारा दायित्व बनता है और ऋण भी उतरना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरविंदर सिंह सेठी, नरेन्द्र पाल सिंह भाटिया गोंगल, सतवीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, बलबीर सिंह बबलू, गुरदायल सिंह टीटू, साहिब सिंह, बलबीर सिंह सोनारी, बलविंदर सिंह बाब्ला,बन्नी सिंह,परमजीत सिंह चन्नी, गुरबख्श सिंह गच्छी,अमरजीत सिंह धांजल, अवतार सिंह सोय, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह सबलोक, हरजिंदर सिंह, संत्ता सिंहकश्मीर सिंह सिरा, जस्मैर सिंह जस्सी, जसप्रीत सिंह, अभिषेक वोरा, पृथपाल सिंह बाबू, दलजीत सिंह, कंवलजीत सिंह विन्नी
रंधीर सिंह, जसवंत सिंह भोमा, गच्छी विल्कु, रविंदर सिंह रिंकू, जोगिंदर सिंह जोग्गी, सतबीर सिंह
सरताज सिंह, रॉकी सिंह, रिक्की सिंह
सोनी सिंह मानगो, बौबी सिंह सोनारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button