FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में 72 घंटा बंद रहेगी जनवितरण प्रणाली की दुकाने

जमशेदपुर। भारत सरकार की नीतियों और जन वितरण विक्रेताओं के लंबित मांगों को लेकर आॅल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर सात से नौ फरवरी (72 घंटा) तक जमशेदपुर की दुकानें भी बंद रहेगी। इस संबंध में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन पुर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्धारा जिला आपुर्ति पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर जानकारी दे दी गयी हैं। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहन साव पारस, महासचिव प्रमोद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष नागेश जायसवाल ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि 72 घंटा दुकानें बंद रखने की जानकारी प्रधानमंत्री, केन्द्रीय खाघ आपूर्ति मंत्री समेत संबंधित विभाग के उच्च पदाधिकारियों को पहले ही दे गी गयी हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान देश के कुल 5 लाख 34 हजार जनवि प्रणाली दुकानदार और महिला स्वयं सहायता समूह ग्रुप के सदस्य इस देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि हमारी मांग राष्ट्रीय से लेकर राज्य स्तर तक वर्ष 2016 से लंबित है जिस पर सरकार अनदेखी कर रही है। इस बावत कई बार सरकार से गुहार लगाई गई। किन्तु, सरकार द्वारा उसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

Related Articles

Back to top button