FeaturedJamshedpur

जमशेदपुर में बनी शॉर्ट फिल्म कन्नकी हंगामा प्ले ओटीटी पर रिलीज

जमशेदपुर। कोरोना महामारी के दौरान गत वर्ष जमशेदपुर में बनी शार्ट फिल्म कन्नकी हंगामा प्ले ओटीटी पर प्रदर्शित की गई हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग जमशेदपुर एवं शहर के इर्द-गिर्द की गई है। फ़िल्म में सभी स्थानीय कलाकार हैं, जिसमें मुख्य किरदार संजय दत्ता और स्नेहा जॉर्ज ने निभाया हैं। साकची स्थित द डांस स्टुडियो की संचालक एवं फिल्म निर्माता पूजा अग्रवाल के द्वारा शॉर्ट फिल्म कन्नकी की शूटिंग की गई हैं। इसके लेखक और निर्देशक मुंबई के दीपक देव जो जमशेदपुर के कीताडीह पश्चिम, हरहरगुट्टू निवासी हैं। दीपक देव 2012 से मुंबई में निर्देशन के क्षेत्र में कार्यरत हैं। इस संबंध में रविवार को जारी प्रेस विज्ञाप्ति में फिल्म निर्माता सोनारी निवासी पूजा अग्रवाल ने आगे बताया कि फिल्म तमिल महाकाव्य कण्णगी-कोवलन की कथा शिलप्पदिकारम (पायलों की कथा) से प्रेरित है। ये काव्य संगम काल में लगभग 2000 वर्ष पहले, पहली सदी में एक जैन राजकुमार इलांगो अडिगल के द्वारा लिखा गया था। इस काव्य की गणना तमिल साहित्य के पांच सबसे बड़े महाकाव्यों में की जाती है। फिल्म देखने के बाद हंगामा प्ले ने फिल्म को रिलीज किया, जो जमशेदपुर के लिए गर्व की बात है। क्योंकि शहर के कलाकारों का प्रयास विश्व स्तर पर पहुंच रहा है। पूजा अग्रवाल ने आगे बताया कि फिल्म में छायांकन मुंबई के कैमरा मैन मोहम्मद राशिद इकबाल ने किया हैं। वीपीआरए एंटरटेनमेंट के विकास, प्रकाश और प्रज्ञा ने बतौर संपादक अपनी भूमिका निभाई हैं। फिल्म में दीपांजन रॉय का संगीत एवं प्रीति सुमन के गीत हैं जिसे अविनाश मुखी ने आवाज दिया है। गाने का ऑडियो जल्द ही सावन, हंगामा म्यूज़िक और अन्य 10 से ज्यादा प्लेटफार्म पर सुनने को मिलेगा। कलाकार समूह में प्रमुख भूमिका आशीष कुमार, निखिल दुबे, रवींद्र कौर, राजेश दास, आकाश पोद्दार, प्रिंस राशिद, निकिता गोराई, अविनाश शर्मा उर्फ गोलू, स्मृति प्रिया आदि हैं। वही प्रोडक्शन में चंदू, अनिल यादव प्रमुख हैं। फिल्म का पोस्टर प्रिंस राशिद के द्वारा तैयार किया गया है। पूजा अग्रवाल के अनुसार लेखक और निर्देशक दीपक देव द्धारा इससे पहले धूमकेतू, गांधारी, साला आतंकी जैसे कई शर्ट फिल्मों का निर्देशन किया हैं। हाल ही में बतौर सह निर्देशक उनकी हंगामा ओरिजनल वेब सीरीज शुभ मंगल में दंगल हंगामा प्ले पर प्रदर्शित की गई जो दर्शकों के द्वारा खूब सराही जा रही है। हंगामा प्ले के तारीख में 150 मिलियन से अधिक दर्शकों तक अपने मनोरंजन का प्रभाव बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button