FeaturedJamshedpurJharkhand

गुलशन और महेंद्र में एकता हुई दिल जोड़ रहे हैं भगवान सिंह

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह चुनाव जीतने के बाद ही दिल जोड़ने का काम कर रहे हैं।
इसका असर रविवार को गुरुद्वारा नामदा बस्ती में देखने को मिला है। जहां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह एवं महासचिव सरदार गुलशन सिंह दोनों सरदार भगवान सिंह के स्वागत कार्यक्रम में एक साथ नजर आए।
यहां से सभी प्रधान सरदार महेंद्र सिंह के घर गए और वहां प्रधान सरदार भगवान सिंह ने उन्हें और गुलशन सिंह को मिठाई खिलाई। पिछले कई दिनों से प्रधान महेंद्र सिंह के खिलाफ पूर्व महासचिव गुलशन सिंह ने बगावत का बिगुल फूंक रखा था।
लेकिन रविवार को सारे गिले-शिकवे दूर किए गए और दोनों ने वायदा किया कि सभी एक साथ मिलकर काम करेंगे।
यहां झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार गुरनाम सिंह, झारखण्ड राज्य सिख प्रतिनिधि बोर्ड अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरजीत सिंह खुशीपुर, हिन्दू उत्सव समिति प्रमुख चिंटू सिंह, महासचिव जत्थेदार दिलजीत सिंह, अमरजीत सिंह भामरा, कुलविंदर सिंह पन्नु, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, दर्शन सिंह काले, जसपाल सिंह जस्से, सहित अन्य गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान थे।
सुबह में भी गोल पहाड़ी एवं सरजमदा गुरुद्वारा कमेटी में भी गुरु दरबार में प्रधान भगवान सिंह एवं उनके सहयोगीयों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button