FeaturedJamshedpurJharkhand

सरयू राय ने मोहरदा जलापूर्ति योजना में पानी टंकी से पानी आपूर्ति का उद्घाटन वाल्व खोलकर किया

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मोहरदा जलापूर्ति योजना बिरसानगर, जोन न. 7 स्थित पानी टंकी से पानी आपूर्ति का उद्घाटन वाल्व खोलकर किया। इस दौरान आसपास के लोगों ने विधायक सरयू राय को बताया कि टंकी निर्माण के बाद आज पहली बार टंकी से पानी आपूर्ति शुरू हो रही है। इस पर लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए विधायक श्री राय के प्रति आभार प्रकट किया। विधायक सरयू राय ने नागरिकों को बताया कि हरहल में उन्हें पर्याप्त और गुणवत्ता जलापूर्ति मिले इसके लिए वो प्रतिबद्ध है। ज्ञात हो कि टंकी का निर्माण मोहरदा जालपूर्ति परियोजना के साथ ही हुआ था परंतु राजनीतिक अदूरदर्शिता व विभागीय लापरवाही के कारण आज तक टंकी का उपयोग नहीं किया गया था। मोहरदा जलापूर्ति के सुधार में विधायक सरयू राय के निरंतर प्रयास के कारण ही आज से उक्त टंकी से लगभग 700 लोगों के घरों पर जलापूर्ति प्रारंभ हुई। इसके बाद विधायक श्री राय ने बस्ती में उपभोक्ता के घरों पर जाकर जलापूर्ति का जायजा लिया।

विधायक सरयू राय ने मोहरदा जालपूर्ति परियोजना के पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि उक्त टंकी से जलापूर्ति शुरू करने से पहले इसकी सफाई और मरम्मती करवा लिया जाय। जुस्को ने विधायक सरयू राय के निर्देश पर इसका मरम्मत और सफाई करवाने के उपरांत आज से जलापूर्ति प्रारंभ कर दिया है। मोहरदा जलापूर्ति परियोजना में कुल 8 पानी टंकी स्थित है जिससे क्षेत्र में जलापूर्ति होती है। जिसमें 3 टंकियों की सफाई जुस्को द्वारा करवा दी गयी है। शेष टंकियों की सफाई का कार्य भी प्रगति पर है।

मोहरदा जलापूर्ति परियोजना के प्रारंभ काल से लेकर अब तक क्षेत्र के लोगों को दिन में केवल एक बार ही पेयजलापूर्ति की जाती थी। इसके कारण लोगों को काफी कठिनाई होती थी। विधायक सरयू राय ने नागरिकों की शिकायत पर इसे गंभीरता से लिया और जुस्को के पदाधिकारियों को दिन में दो बार जलापूर्ति करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश किया। जिसके परिणामस्वरूप अब क्षेत्र के लोगों को दिन में दो बार गुणवत्तापूर्ण पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। टंकी से जलापूर्ति प्रारंभ करने के दौरान विधायक सरयू राय के साथ ही उनके निजी सचिव सुधीर सिंह, मोहरदा जालपूर्ति के प्रभारी अमर चन्द्र झा, सह प्रभारी शंकर कर्मकार, चन्द्रशेखर राव, खोकन गोराई सहित जुस्को मोहरदा जलापूर्ति के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button