FeaturedJamshedpurJharkhand

छोटा गोविंदपुर निवासी रौशन झा को डॉक्टरेट की उपाधि से किया गया सम्मानित

जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित दयालसिटी निवासी रौशन झा को आइकॉनिक पीस अवॉर्ड काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने भारतीय आध्यात्मिक साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि दे कर सम्मानित किया है। जानकारी हो कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो भारत सरकार के साथ-साथ जी-20 देशों व यूनाइटेड नेशंस द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। रौशन झा ने श्रीमद् भगवत गीता के सात सौ श्लोकों को अपनी सताइस साल की मेहनत से हिन्दी चौपाई के रूप में लिख एक कीर्तिमान स्थापित किया है। रौशन झा को सहज गीतामृत की रचना के लिये पहले भी राष्ट्र गौरव श्री सम्मान, भारत विभूषण सम्मान, राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान समेत कई राष्ट्र स्तरीय सम्मानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस संबंध में बेहद खुशी व्यक्त करते हुए रौशन झा ने बताया की जब उनका नामांकन हुआ तो उन्हें भरोसा ही नहीं था की जहां यह अवार्ड बड़े बड़े प्रसिद्ध लोगों, वैज्ञानिकों और महान साहित्य कारों आदि को मिला है वहां मुझे भी मिल सकता है। मुझे ईश्वर ने इस लायक़ बनाया। उन्होंने बताया कि इस अवॉर्ड कि ऑपचारिक विधि के लिए उन्हें आगामी 27 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को दिल्ली मुख्यालय में आमंत्रित किया गया है। इस सम्मान के लिए उन्हें रिश्तेेदारों और शुभचिंतकों से अनेकों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Related Articles

Back to top button