FeaturedJamshedpurJharkhand

मानगो गांधी मैदान में बन रहे पार्क और स्टेडियम के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया

जमशेदपुर। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, गांधी मैदान मानगो के पदाधिकारी एवं सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल बन रहे स्टेडियम और पार्क के कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करने हेतु एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। गांधी मैदान पूजा समिति के मुख्य संरक्षक श्री नीरज सिंह ने मीडिया एवं प्रेस बंधुओं को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपने के पश्चात प्रेस के प्रीतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि 1964 से गांधी मैदान में दुर्गा पूजा का आयोजन होते आ रही है। जब मानगो नगर निगम द्वारा गांधी मैदान स्टेडियम और पार्क का डीपीआर तैयार किया जा रहा था तो दुर्गा पूजा समिति को प्रशासन ने क्यों अवगत नहीं कराया गया। दुर्गा पूजा समिति को अंधेरे में रख कर एक सोची समझी साजिश के तहत पूजा मैदान में स्टेडियम और पार्क निर्माण को आनन फानन में शुरू कर दिया गया l इससे ये साफ प्रतीत होता है कि स्थानीय जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह मंत्री हिंदुओं की भावना से खेल रहें, जो हिंदुओं के बर्दास्त से बाहर है। प्रशासन तत्काल प्रभाव से काम बंद करवाए नहीं तो एक हफ्ते में समस्त हिन्दू संगठनों, मठ और मंदिरों के सहयोग से वहां माता रानी का भव्य मंदिर बनाने के लिए कारसेवा शुरू की जायेगी।
ज्ञापन की एक प्रतिलिपि जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम पियूष सिन्हा को भी सोपीं गई।
ज्ञापन देने हेतु दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष श्री रविंद्र तिवारी, महासचिव शिव प्रकाश शर्मा, श्री दशरथ चौबे, श्री नित्यानंद सिन्हा, श्री नीलकमल शेखर, श्री नितिन त्रिवेदी, श्री राजीव सिंह, श्री उमेश सिंह, श्री अर्जुन शर्मा, श्री रविंद्र सिंह सिसोदिया, वीएचपी मानगो नगर अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, मानगो मंडल अध्यक्ष श्री बिनोद राय, सत्येंद्र कुमार साव, श्री ललन शर्मा, श्री दीपक तिवारी, एवं बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button