FeaturedJamshedpurJharkhand
चुनावी वर्ष का लोकलुभावन बजट-महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कुमार पांडेय ने अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट आगामी चुनाव को देखते हुए तैयार किया गया है। जिसे लोकलुभावन बजट कहा जा सकता है। हालांकि बजट में गरीब,किसान, बेरोजगार,महंगाई पर किसी तरह बड़ी दरियादिली नहीं दिखायी गई है। लोगों के दिन बदलने की बात कहने वाली भाजपा सरकार लोगों को कोई राहत नहीं दी है। देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ते जा रही है। लेकिन नियुक्तियों के संबंध में किसी तरह की घोषणा नहीं है। व्यापारी वर्ग भी टैक्स में छूट की मांग कर रहा था। लेकिन कोई राहत नहीं दी गई। एक देश एक विधान की बात कहने वाली भाजपा ने एक टैक्स (जीएसटी) में अलग-अलग प्रावधान किया है। कुल मिलाकर अंतरिम बजट जनता की आकांक्षाओं के विपरीत है।