Jamshedpur

नई पीढ़ी को विरासत से जोड़े खालसा क्लब

जमशेदपुर। खालसा क्लब महानगरी के सिखों को खालसायी विरासत से जोड़ेगा। आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव पर ट्रस्टी संता सिंह ट्रस्टी गुरदयाल सिंह एवं ट्रस्टी हरमींदर सिंह ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया तथा कार्यकारिणी और सदस्यों से आह्वान किया कि वे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर नई पीढ़ी को विरासत के साथ जोड़ें। क्लब की अन्य गतिविधियों को भी उन्होंने शुरू करने का आग्रह कार्यकारिणी से किया।
इस मौके पर अध्यक्ष भगवान सिंह रूबी महासचिव नरेंद्र सिंह तथा कार्यकारिणी एवं आजीवन सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button