FeaturedJamshedpurJharkhandNational

चार धाम के जल से की गयी अति उत्तमेश्वर ज्योतिलिंग रुद्राभिषेक पूजा

जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति दरबार द्धारा मंगलवार को सावन माह की पूर्णिमा के अवसर पर हरहरगुटटू स्थित अति उत्तम शक्ति दरबार में जय बाबा अति उत्तमेश्वर और सभी 13 शिवलिंगो (अति उत्तमेश्वर ज्योतिलिंगो) का रुद्राभिषेक पूजा चार धाम के जल सहित स्थानीय नदियों से जल लाकर किया गया। फलो का रस, भांग, धातुरा, भम्स, बेलपत्र, फूल, फल, दूध, दही, घृत, शहद और चीनी से रुद्राभिषेक पूजा किया गया। भोले बाबा का फूलों से श्रृंगार भी किया गया। पूजा के सभी कार्यक्रम अतिउत्तम शक्ति दरबार के संस्थापक भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस जी के द्वारा संपन्न किया गया। पूजा के दौरान भोले बाबा से झारखंड में अच्छी बारिश, देश की समृद्धि और विश्व शांति के लिए कामना की गई। पंडित सुशांतो ने पूजा करायी। माँ कुल्लु रानी और उनके काफी भक्त रुद्राभिषेक पूजा में शमिल हुए। रुद्राभिषेक पूजा की आरती के बाद सभी भक्तो के बीच भोग प्रसाद वितरण किया गया। मंगलवार को दिन भर ओम नमः शिवाय, जय जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के जयघोष से अति उत्तम शक्ति दरबार गूंजते रहा। इस दौरान आस-पास का क्षेत्र भी धार्मिक मय हो गया था।

Related Articles

Back to top button