DhanbadFeaturedJamshedpurJharkhand

चार दिनों तक चलने वाला चैती छठ महापर्व संपन्न,धनबाद में किन्नर समुदाय ने भी छठ व्रत का अनुष्ठान किया थर्ड जेंडर सांसद उम्मीदवार सुनैना सिंह ने यजमानों की उन्नति के लिए किया सूर्य उपासन 25 वर्षों से करती आ रही है छठ व्रत

धनबाद। चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ उदयमान भगवान भास्कर को अर्ग देने के साथ संपन्न हो गया। छठ व्रत यूं तो हिंदुओं का सबसे महान और पवित्र पर्व है, जिसे समाज के सभी तबके के लोग पूरी आस्था और विश्वास के साथ भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करते हैं। किन्नर समाज भी उतनी ही श्रद्धा और विश्वास के साथ इस पर्व को करें तो निश्चित तौर पर इस पर्व का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है।

धनबाद के मनाइटांड में किन्नर समाज के लोगों ने छठ पूजा का अनुष्ठान किया है।सुनैना सिंह जो थर्ड जेंडर हैं, वे किसी परिचय की मोहताज नहीं है। धनबाद में अपने सामाजिक गतिविधियों के लिए सुनैना जानी जाती रही हैं। गरीब बच्चों की पढ़ाई हो या फिर गरीब बच्चियों की शादी कराने की बात सुनैना आगे आकर मदद करती हैं। इस बार सुनैना धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में भी हैं। बहरहाल सुनैना सिंह ने बताया की वह बीते 25 वर्षों से चैती छठ करती आ रही है। इस बार भी उन्होंने व्रत किया और भगवान भास्कर से अपने यजमानों और समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना की।

Related Articles

Back to top button