FeaturedJamshedpurJharkhandNational

चाईबासा से लोकसभा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में गांव-गांव जाकर महिला कार्यकर्ता प्रचार प्रसार करेंगी

चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी की महिला जनसम्पर्क अभियान की कोल्हान प्रभारी रीता मिश्रा,सिंहभूम लोकसभा सह संयोजक मालती गिलुवा ,मझगाँव विधानभसा के कुमारडूंगी,मंझारी प्रखंडों में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें किये।बैठक में महिला कार्यकर्ताओं को बताई की हमे ग्रामीण महिलाओं को घर घर जाकर बताना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 वर्षों से देश के महिलाओं के उन्नति के लिये अलग से अनेक योजना शुरू किये,जिसमे मुख्यतः महिलाओं के लिये अलग आरक्षण दिए। प्रधानमंत्री ने देश मे एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनवाये,महिलाओं के लिए मातृ वंदन योजना शुरू किया,अपने प्रत्येक संबोधनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार जातियों का जिक्र करते हैं जिसमे एक नारी जाति होती है।हमे महिलाओं से आग्रह करना है कि महिलाओं के ऐसे शुभचिंतक नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है, जिसके लिए भारतीय जनता के प्रत्यशी गीता कोड़ा को कमल फूल निशान में वोट देना है।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई,रूपा सिंह दास,जयारानी पाड़ेया,ममता नायक,शांती तुबिड,मेंजो तुबिड,टुमिला नायक,रीता देवी,फुलमणी देवी के साथ अनेक महिला कार्यकर्ता शामिल हुई।

Related Articles

Back to top button