ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

चाईबासा पुलिस ने 6 किलो का केन बम बरामद किया, नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिरा

चाईबासा(स०)। चाईबासा पुलिस ने सुरक्षाबलों के सहयोग से 5 से 6 किलो का केन बम बरामद किया जिसके कारण नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया। यह पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर 3 की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक श्री शेखर के आदेश पर नक्सलियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर
कोल्हान के हर एरिया में लगातार भा०क०पा नक्सलियों के विरुद्ध में अभियान संचालन किया जा रहा है। सूचना के मुताबिक भाकपा माओवादी के कमांडर अजय महतो, मोछू एवं अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोलहान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमण सील है। जिस में नक्सलियों ने अपना एरिया बनाकर नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में गुजरने वाले रास्तों में गोइलकेरा थाना अंतर्गत आराहासा कैंप से हुसिपी कटम्बा के रास्ते में सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से 5 से 6 किलो का ईडी बम विस्फोटक लगाया गया था। जिसे सुरक्षाबलों के द्वारा बरामद किया गया एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया। पुलिस कप्तान ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। इस अभियान में चाईबासा पुलिस सीआरपीएफ 60 बटालियन और झारखंड जगुआर शामिल है।

Related Articles

Back to top button