FeaturedJamshedpurJharkhandNational

चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

नक्सलियों के ठिकानों को किया पुलिस धवस्थ,95 नक्सलियों को रूकने की थी व्यवस्था, भारी मात्रा में सामान भी हुआ बरामद

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिला के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों में आज नक्सलियों की खोज के लिए चाईबासा पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।इस अभियान में गुरूवार को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जिम्की इकीर और गुलगुल्डा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में 01 (एक) पुराने नक्सली कैम्प में लगभग 95 लोगो की रूकने की व्यवस्था थी, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली कैम्प से निम्नलिखित दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री भी बरामद की गयी है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इस सबंध में पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर नें बताया की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में बिते वर्ष अक्तूबर माह से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। इसी अभियान के दौरान आज सर्च अॉपरेशन चलाया गया।

ये हुआ बरामद

विस्फोटक के साथ तैयार आईईडी (2 किलो)-09

कॉर्डटेक्स वायर-200 मीटर

विद्युत लाइन-600 मीटर

सिरिंज (आईईडी तैयार के लिए)-12

पिस्तौल की थैली-01

बैटरी (1.5 वी)-03

टॉर्च बैटरी-08

बैनर (सफेद)-01

लकड़ी का हथियार -01

पिट्टू बैग बकल-11

ब्लैक ट्रैक सूट-03 जोड़ी

पॉलिथीन शीट-06

हाथ से ड्रिलिंग मशीन -01

ड्रिलिंग मशीन रॉड -01

लोहे की छड़ (10″)-11

मोबिल ऑयल -01 लीटर

साइड हैंड बैग -02

छोटा पिट्टू बैग -02

सैंडल-04 जोड़ी

जूता-04 जोड़ी

छाता-04

विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों। 23. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

Related Articles

Back to top button