ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

चाईबासा के बड़ी बाजार में अपने पति पप्पू के आतंक से भयभीत है नेहा परवीन

ससुराल वालों पर मायके वालो को आशंका है की उसकी बेटी ही हत्या कभी भी हो सकती है

तिलक कुमार वर्मा
जमशेदपुर/ चाईबासा। पति द्वारा बार बार गाली गलौज, मारपीट और प्रताड़ित किए जाने के कारण एक विवाहता अपने ही ससुराल में आतंक के साए में जीने को विवश है। उसके मायके वालों को संदेह है की उनकी बेटी की हत्या उसका पति और ससुराल वाले कभी भी करवा सकते है। साजिद उर्फ पप्पू नामक व्यक्ति की महिला थाना के एक एएसआई के साथ अच्छा संबंध है, जिसका नजारा मंगलवार को देखने को मिला। इस घटना के संबंध में विवाहिता की मां कनीज़ बेगम की ओर से महिला थाना में लिखित शिकायत की गई, लेकिन प्राथमिकी पुलिस की ओर से दर्ज नहीं की गई। यहां तक की साजिद उर्फ पप्पू ने बॉन्ड पर साइन करने से पुलिस के सामने ही साफ इनकार कर दिया। यदि नेहा परवीन के साथ उसके ससुराल में कोई हादसा या उसकी हत्या हो जाती है तो उसमे चाईबासा महिला थाना की पुलिस की लापरवाही ही कहा जायेगा। यह मामला चाईबासा के बड़ी बाजार का है। मिली जानकारी के अनुसार नेहा परवीन की शादी दो वर्ष पूर्व बड़ी बाजार निवासी साजिद हुसैन उर्फ पप्पू से हुई थी।

बहस बाजी करते हुए दोनों पक्ष के लोग एएसआई तिवारी बस देखते रहे
बताया जाता है कि नेहा परवीन बहुत गरीब घर से है। यह शादी अनीश अहमद जो कि सी के पी के रहने वाले है उन्होंने कराई थी। अनीश ने नेहा परवीन की शादी की जिम्मेदारी लेकर शादी साजिद हुसेन उर्फ पप्पू से सबकी रजामंदी से कराई थी। नेहा के तरफ से लड़के के शादी समारोह में सारा खर्च अनीश के द्वारा ही एक गरीब लड़की होने के नाते उठाया। मगर अब यह वैवाहिक जीवन ने एक अलग मोड़ ले लिया है।

शादी के कुछ दिनों बाद लड़के वाले की तरफ से लड़की के साथ लड़के और उसके घर वाले ने मारपीट करना शुरू कर दिया। लड़की को हर दिन मारपीट करने के साथ-साथ ना उसके घर वाले से मिलने दिया जाता है और ना ही बात करने को। नेहा के घर वाले ने साजिद उर्फ पप्पू को दमाद होने के नाते समझाने का बहुत प्रयास किया। मगर साजिद हमेशा मारपीट करता है। और उसने अनीश तक को धमकी दिया है कि उसको भी गोली मार देंगे। इस बात की पुष्टि दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के सीटीआई अनीश खान ने खुद ही की है।
आरोपी पति साजिद उर्फ पप्पू
इसकी जानकारी लड़की के घरवालों ने अनीस को दी थी। इस घटना के संबंध में अनीश अहमद ने बताया कि चचेरी बहन होने के नाते जितना संभव था उसके सुखी जीवन अच्छे से व्यतीत हो वह हमेशा प्रयासरत थे, मगर ऐसा नहीं हुआ। साथ ही जब यह मामला थाना तक पहुंचा तो लड़की के मां ने सारी बात महिला थाना प्रभारी मीनू कुमारी को बताई। साथ ही लिखित शिकायत की। शुरू में तो इस पर तत्परता दिखाते हुए महिला थाना प्रभारी ने एक गश्त की टीम बनाकर लड़के वालों के घर भेजा मगर साजिद घर पर नहीं मिला।
उसके बाद साजिद को ससमय थाना पहुंचने का निर्देश दिया गया। मंगलवार को नेहा परवीन के घरवाले महिला थाना पहुंचे। पर उसकी पत्नी नही आई तो उसे भी साजिद को भी उसकी पत्नी के साथ थाना बुलाया गया। जब महिला थाना साजिद पहुँचा तो उसे पुलिस को कोई परवाह नही किया और थाना में ही अपनी पत्नी नेहा और उसके मायके वालो को धमकाने लगा।
नेहा परवीन आरोपी की पत्नी
एएसआई तिवारी

थाना के एएसआई तिवारी मूकदर्शक बने रहे और वो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे समझने में लगे रहे। महिला थाना में काफी बहस बाजी होने के बाद अभद्र व्यवहार करते हुए साजिद ने धमकी देते हुए कहा की लड़की वालों से कोई रिश्ता नाता नहीं रखना है। यहां पर जो करना है कर लो हमको किसी से बात नहीं करना है। थाना में हुए इतने बहस बाजी में वहां पर मौजूद पुलिस ने कुछ भी नहीं बोला। महिला थाना प्रभारी मीनू कुमारी ने बॉन्ड लिखवा कर मामले की समझौता करने की बात कही। पर बाहर में साजिद हुसैन साफ-साफ कह रहा था की वह कोई बॉन्ड वह साइन नहीं करेगा। और बोला की हम यहां से जा रहे हैं। हालाकि महिला थाना प्रभारी के दबाब पर दोनों पक्ष की ओर से बॉन्ड पर किया गया।

Related Articles

Back to top button