FeaturedJamshedpurJharkhand

डिमना की वादियों में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने मनाया- वन भोज

जमशेदपुर- तीनों सेना से सेवानिवृत्त गौरव सेनानियों की संस्था अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने डिमना की वादियों में आज वन भोज सह परिवारिक मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पारिवारिक परिचय नए सदस्यों का स्वागत नाश्ता खाना के साथ साथ विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। जिसमें हर उम्र के बच्चों ने अपने एज ग्रुप में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार जीते। साथ ही मातृशक्ति ने भी विभिन्न खेलों का आनंद उठाएं।

संगठन के सदस्यों के लिए रस्साकशी का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों ने भाग लिया मानगो आदित्यपुर बारीडीह एवं बागबेड़ा शामिल थे। रस्साकशी में आदित्यपुर प्रथम मानगो द्वितीय स्थान पर रहे। प्रत्येक टीम में छः खिलाड़ी एवं एक कोच शामिल थे। आज के पिकिनिक के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बक्सर से आये भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक अशोक मिश्रा जिनको शहर भुलाने में सुशील पांडे जी का मुख्य भूमिका था। अपने भोजपुरी गानों से उपस्थित सैनिक परिवार का मन मोह लिया। पिकनिक के आयोजन में संयोजक के रूप में मिथिलेश सिंह मनोज ठाकुर हरेंदु शर्मा शेख अनवर ने पूरी पिकनिक के तैयारी की। जबकि पिकनिक को सफल बनाने में मानगो टीम से सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन दिनेश सिंह सतनाम सिंह हंसराज सिंह अनिल सिंह महेश जोशी ने सराहनीय भूमिका निभाई। पिकिनिक में एक परिवार से सर्वाधिक पुरस्कार जीतने वाले वायु सेना के सेवानिवृत्त सार्जेंट राजकुमार कसेरा पिकनिक में चर्चा का विषय बने। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमा सविता शालिनी शुक्ला बबली रूबी डॉक्टर कमल शुक्ला रामजीत प्रसाद भोला प्रसाद सिंह अशोक श्रीवास्तव जावेद खान शिव शंकर चक्रवर्ती भरत पोद्दार संजय दुबे ललन शाह अनुज कुमार सिंह अभय सिंह मकबूल आलम बलजीत सिंह राधेश्याम सिंह महेश कुमार महेश चंद्र प्रसाद प्रमोद कुमार एस पी दास आदि शामिल थे

Related Articles

Back to top button