FeaturedJamshedpur

लड़कियों को दी गयी गुड टच/बैड टच की जानकारी

जमशेदपुर। गुरूवार को मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्धारा रिफ्यूजी कॉलोनी में कन्या भु्रण संरक्षण अभियान के तहत लड़कियों को गुड टच/बैड टच के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही माहवारी के समय होने वाली भय एवं घबराहट से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही 27 लड़कियों के बीच 54 सेनिटरी पेड का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी के नेतृत्व में सम्पन हुआ। मौके पर शाखा सचिव कविता अग्रवाल ने कहा कि आज हमारा समाज/देश इतना तरक्की कर गया है फिर भी जानकारी के आभाव में ये बच्चे इस स्वाभाविक समस्या को लेकर सहमे हुए है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष उषा चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रूचि बंसल, पिंकी अग्रवाल आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button