FeaturedJamshedpurJharkhand

चांडिल एसडीओ द्वारा पत्र में शहीद रघुनाथ महतो को फर्ज़ी बताने के विरोध में प्रदर्शन किया कुड़मी सेना

जमशेदपुर। आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय प्रवक्ता श्री हरमोहन महतो और कुड़मी सेना झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बिशाल चंद्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चांडिल अनुमंडल कार्यलय में अनुमंडल पाधिकारी रंजीत लोहरा से वार्ता करने पहुँचे। आदिवासी कुड़मी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो द्वारा फ़ोन पर अनुमंडल पाधिकारी से बातचीत हुई उन्होंने कहा कि वे कार्यलय के कार्य से राँची गए है।
दिनाँक 23 मार्च (कल) अपने कार्यालय में 11 बजे कुड़मी प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। हरमोहन ने लोगों से अपील की कि कल, गुरुवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय पहुँचे।

बिशाल महतो ने कहा कि देश के सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो को चांडिल एसडीओ द्वारा निर्गत पत्र में शहीद रघुनाथ महतो को फर्ज़ी लिखा गया है। एक सरकारी पदाधिकारी द्वारा देश के सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी को अपमानित किया गया है जो कुड़मी सेना बर्दाश्त नही करेगी।
जल्द से जल्द लिखित रूप में माफी मांगे अन्यथा एसडीओ के खिलाफ उग्र आन्दोलन किया जाएगा।
कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि ऐसे सरकारी पदाधिकारी को सरकार तत्काल बर्खास्त करें। जब उनकी जयंती पर लाखों लोगों ने एवं झारखण्ड, बंगाल और देश भर के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी तो एसडीओ द्वारा इस तरह का कार्यालय आदेश निकलना शहीदों के प्रति असम्मान का भाव दिखाता है।
मौके पर संजय महतो, देवाशीष महतो, देवदीप महतो, विकाश महतो, बिष्णु देव महतो, जय प्रकाश महतो, शजय महतो, प्रशांत महतो, रक्षित महतो, पीडी महतो, बिजय महतो, प्रवीण महतो, केडी महतो एवं भारी संख्या से समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button