FeaturedJamshedpurJharkhandNational

चक्रधरपुर में महिला की मौत के बाद मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

चाईबासा। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के टोकलो रोड स्थित एक घर में एक विवाहित महिला की संदेहस्पद स्थिति में मौत हो गई।इधर महिला की मौत पर महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है की बुधवार दोपहर टोकलो रोड निवासी अनुराज कुमार प्रजापति की पत्नी मोनिका कुमारी की तबीयत बिगड़ने पर उसे ईलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया था।वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के पति अनुराज प्रजापति ने बताया की वह एक फास्टफूड के दुकान में काम करता है।
बुधवार दोपहर जब भोजन करने घर गया तो उसकी पत्नी मोनिका कुमारी बिस्तर पर बेहोश की हालत में लेटी हुई थी।पत्नी को उस अवस्था में देख ईलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने का लक्षण बताते हुए ईलाज प्रारंभ किया, लेकिन थोड़ी देर में ही मोनिका की अस्पताल में मौत हो गई।इधर अनुराज ने इसकी सूचना मनोहरपुर में रहने वाले अपनी पत्नी के माता, पिता को दी।लेकिन मोनिका ने मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद मोनिका के शव को चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल के शीत गृह में रखा गया।
गुरुवार को चक्रधरपुर पहुंचे मोनिका के मायके वालों ने उसका पति अनुराज हमेशा लड़ाई झगड़ा करता था,कुछ दिन पहले भी लड़ाई झगड़ा करने पर चक्रधरपुर थाने में मामला दश कराया गया था लेकिन उसे बीच मामला को सुलझा गया दिया गया था। अनुराज ने ही गला दबाकर मोनिका की हत्या की है। मायके वालों ने कहा कि जब तक मोनिका केशव का पोस्टमार्टम नहीं हो जाता है तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा.इधर मामले को लेकर चक्रधरपुर पुलिस भी जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

एक साल पहले महिला ने किया था प्रेम विवाह

मोनिका व अनुराग का एक साल पहले प्रेम विवाह हुआ था।दोनों का एक 9 महीने का बच्चा भी है। वही शादी के बाद से ही धोने के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था। कुछ महीने पहले हुई लड़ाई झगड़े को लेकर चक्रधरपुर महिला थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था हालांकि उसे वक्त थाने में दोनों के बीच सुलह कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button