FeaturedJamshedpurJharkhand

चंपई सोरेन झारखंड के विकास के लिए अच्छा काम करेंगे : मोहन कर्मकार

जमशेदपुर। झारखंड टाइगर का नाम से मशहूर चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने खुशी जाहिर की। साकची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार ने कहा कि अच्छा काम करेंगे सीएम चंपई सोरेन। झामुमो नेताओं का कहना है कि चंपई सोरेन अनुभवी हैं और वह और भी अच्छा काम करेंगे। झामुमो नेता मोहन कर्मकार ने कहा कि चंपई सोरेन अनुभवी हैं। वह कई मंत्रालय में काम कर चुके हैं। झामुमो के साथ स्थापना काल से ही जुड़े हुए हैं। वह गरीबों के लिए अच्छा काम करेंगे और प्रदेश का विकास करेंगे।

Related Articles

Back to top button