FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सेंट्रल कमेटी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी को सम्मानित किया

सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के कार्यालय में झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी एवं उनके साथ आई उनकी पुत्री सुखजीत कौर को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह पटना साहिब के महासचिव इंदरजीत सिंह झारखंड के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह चेयरमैन गुरमीत सिंह आदि द्वारा शाल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर अपने संबोधन में इंदर सिंह नामधारी ने जमशेदपुर से जुड़े कई लम्हों को याद किया और उन्होंने बताया कि मैंने अपने जीवन पर आधारित एक किताब लिखी है जिसका जमशेदपुर में जुलाई महीने में विमोचन किया जाएगा उन्होंने सभी लोगों से विमोचन कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने विमोचन कार्यक्रम में हर संभव सहयोग देने की घोषणा की इस मौके पर मुख्य सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला महासचिव अमरजीत सिंह सुजीत सिंह खुशीपुर सीनियर मीत प्रधान चंचल सिंह कुलविंदर सिंह पन्नू गुरमेल सिंह जगजीत सिंह गांधी सुखदेव सिंह बिट्टू हरविंदर सिंह बिल्ला ओंकार सिंह हरबंस सिंह सुरेंद्र सिंह शिंदे त्रिलोचन सिंह हरजिंदर सिंह परमजीत सिंह विकी आर एस मथारू लखविंदर सिंह दर्शन सिंह काले मनजीत सिंह सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर चेयरमैन कमलजीत कौर सुखजीत कौर दलबीर कौर सुखवंत कौर जसविंदर कौर मनजीत कौर आदि कई लोग उपस्थित थे ज्ञातव्य है कि इंदर सिंह नामधारी सीजीपीसी के संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू की माता बचन कौर के भोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जमशेदपुर पहुंचे थे

Related Articles

Back to top button