FeaturedJamshedpurJharkhandUttar pradesh

नक्सलियों ने लगाए गए 3 आइईडी को पुलिस जवानों को पुलिस ने किया बरामद, किया नष्ट

चाईबासा।पश्चिम सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावीत टोन्टो व गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम सरजोमबुरू और मारादिरी के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये तीन आइईडी (03 I.E.D) बरामद किया गया है. बरामद आइईडी को सुरक्षा की दृष्टि से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया। नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगाए थे।ज्ञात हो की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी। जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।अभियान में बरामद वायर
इसी क्रम में दिनांक 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र एवं टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान को टोन्टो व गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम सरजोमबुरू और मारादिरी के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 03 आइईडी, जिसमे एक 2 किलो, दूसरा 5 किलो और तीसरा 8 से 10 किलो का आइईडी बरामद किया गया।बरामद आइईडी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. साथ ही टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजोमबुरू के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में भी 01 (एक) I.E.D लगाया गया था।जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button