FeaturedJharkhand

घाटशिला में भाजपा आगामी कार्यक्रम की बैठक संपन्न

घाटशिला। होटल आनंदिता पैलेस में पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती के अध्यक्षता में जिला के पदाधिकारी,मोर्चा के जिलाध्यक्ष,मंडल के अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री के साथ संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले दिनों पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम का रूपरेखा तय करने हेतु तैयारी की गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 से 13 नवंबर तक राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीतियों के खिलाफ झारखंड के सभी जिला में प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन कार्यक्रम की जाएगी।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व विधायक राम कुमार पहान,घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह,संजय अग्रवाल,साधन मल्लिक,जिला मंत्री संजय तिवारी,गौर चंद्र पात्र,राजीव महापात्र,अजय साहा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे,मंडल अध्यक्ष बेहुला नायक,अमरदीप शर्मा,दिलीप पुराण, शतदल महतो, मुकेश भकत,राजकुमार कर,गोपाल कृष्ण अग्रवाल,सुरेश माहाली,विष्णु रजक,लक्ष्मण राव, पोल्टू सरदार,हीरा सिंह,प्रदीप कुमार,सुभाष बनर्जी, राखो नमता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button