FeaturedJamshedpurJharkhand

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा जागरूकता रैली का किया आयोजन

जमशेदपुर;अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की शुरुआत बोधि ग्राउंड से संरक्षिका देविका सिंह, सीता सिंह, मंजू सिंह सत्या सिंह, पूनम सिंह, द्वारा झंडा दिखाकर के किया गया। इस रैली में स्कूटी, कार, जीप पर विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से महिलाओं ने Break The Bias का संदेश लोगों को देने का प्रयास किया। अध्यक्ष डॉ कविता परमार तथा महासचिव मंजू सिंह स्कूटी से रैली का नेतृत्व कर रहीं थीं। इस जागरूकता रैली में केंद्रीय पदाधिकारी के साथ साथ 15 विभिन्न इकाईयों के अध्यक्ष, महासचिव तथा उनके सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 का थीम जेंडर इक्वलिटी टुडे फॉर सस्टेनेबल टुमारो है जिसका अर्थ है कि एक अस्थाई और सामान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता जरूरी है और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आज झारखंड छत्रिय महिला दिवस के साथ द्वारा यह रैली का आयोजन समाज में सामाजिक लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए निकाला गया था।

Related Articles

Back to top button