FeaturedJamshedpurJharkhand

घाटशिला के गुड़ाबंदा में मरीज का इलाज में झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने किया सहयोग का वादा

जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा प्रखंड गुड़ाबंधा पंचायत फॉरेस्ट ब्लॉक के मुढाकाटी गांव के श्रीमति किशोरी मुर्मू को ब्रेन ट्यूमर हो जाने के कारण काफी कमजोर हों गई और पारिवारिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में काफी कठिनाई हो रही है। इसकी सूचना झामुमो नेता सुबोध मुर्मू के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू को दिया गया। तत्काल महाबीर मुर्मू के द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया और परिवार के सदस्यों से कहा कि हर संभव जाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा आप लोगों का मदद करेंगे एवं डॉक्टर से परामर्श लेकर रिम्स रांची या ब्रह्मानंद जमशेदपुर में इलाज करने की व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित थे सुबोध मुर्मू सालखान मुर्मू सूरज गौड़ भोगना मुर्मू राम कर्माकर अर्जुन हेंब्रम लक्ष्मण हेंब्रम करण कालिंदी आदि।

Related Articles

Back to top button