FeaturedJamshedpurJharkhand

580 सालों बाद कल होगा सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण


रौशन कु पांडेय
जमशेदपुर. साल 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में शुक्रवार यानी 19 नवंबर को देखा जाएगा। भारत समेत दुनिया के कई देशों में भी सबसे लंबा चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। 2021 का यह आखिरी चंद्र ग्रहण 580 सालों बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा और 15वीं सदी के बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। इतना लंबा चंद्र ग्रहण होने के पीछे खगोलविदों का मानना है कि धरती से चंद्रमा की दूरी ज्‍यादा होने के कारण 19 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण की अवधि ज्‍यादा रहेगी। आंशिक चंद्र ग्रहण हिंदू कैलेडंर की तिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के शुक्ल पक्ष (19 नवंबर) को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। अधिकतम आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा क्योंकि चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में मणिपुर के इंफाल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए दिखेगा। असम, अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भी ग्रहण नजर आएगा। पिछले साल की तरह ही कार्तिक पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। यह एक शुभ दिन है जहां भक्त गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। भारत से दिखाई देने वाला अगला चंद्रग्रहण नवंबर 2022 में होगा। 21वीं सदी में पृथ्वी पर कुल 228 चंद्र ग्रहण होंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार चंद्र ग्रहण साल में अधिकतम तीन बार ही हो सकता है।

Related Articles

Back to top button