FeaturedJamshedpurJharkhandNational

गोलमुरी मंडल के न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान

घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं ने बताई मोदी सरकार के नौ साल की प्रमुख उपलब्धियां

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नो वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल अंतर्गत न्यू केबुल क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा समेत बूथों के अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। अभियान के क्रम में न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में बूथ संख्या 244, 245 एवं 246 के शीशम रोड, जारुल रोड, तामरिंद रोड, नीम रोड, पीपल रोड और डी 5 में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की जनहितैषी योजनाओं से संबंधित पत्रकों का वितरण कर योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की एवं आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार को समर्थन देने की अपील की। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री नंबर 9090902024 के माध्यम से मोदी सरकार को समर्थन देने का आग्रह किया। अभियान में स्थानीय निवासियों में केंद्र की भाजपा सरकार के प्रति गजब का उत्साह देखा गया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान राज्य सरकार की वादाखिलाफी, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी आमजनों को जागरूक किया। जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं ने केबुल टाउन क्षेत्र के कई समस्याओं को सूचीबद्ध किया।
अभियान के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम सागर सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, विनय तिवारी, भाजयुमो गोलमुरी मंडल उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल मीडिया प्रभारी देबाशीष झा, भाजयुमो गोलमुरी कोषाध्यक्ष हन्नी परिहार, पीयूष ईशु, बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार, राजेश सिंह, अजय तिवारी, सोनू चौधरी, अनूप दीपू वर्मा, सुरेश दास, कुणाल शर्मा, ओम प्रकाश साह, राजा अग्रवाल, सुबोध सिंह, संजय सिंह, मोनू सिंह समेत बूथ के अन्य कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button