FeaturedJamshedpurJharkhandNational

पंडित सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में 26 वां रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

जमशेदपुर। भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में 26 वाॅ रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी, बार एसोसिएशन के महासचिव अनिल तिवारी, समाजसेवी महेंद्र मिश्रा के उपस्थिति में शहर में रक्तदान को प्रोत्साहित करने एवं रक्तदान के क्षेत्र में नि:स्वार्थ व निरंतर कार्य कर आम लोगों की मदद करने वाले गोविन्दपुर के मूर्धन्य व्यक्तित्व रक्त पुरूष स्व.ज्योति प्रकाश मित्रा जी के स्मृति में लक्ष्मी नारायण कृपा हाॅल छोटागोविन्दपुर में किया गया. जिसमें 82 युनिट रक्त एकत्रित हुआ.
साथ ही परिषद ने गोविन्दपुर में विभिन्न क्षेत्रों में समाजिक दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले पांच शख्सियत उद्दघोषक रमेश अग्निहोत्री, समाजसेवी बंटी सिंह, अखाड़ा लाईसेंसी नन्दजी सिंह अकेला, अधिवक्ता रोहित कुमार एवं विजली मिस्त्री गणेश कुमार को सम्मान समारोह के माध्यम से “गोविन्दपुर रत्न पुरस्कार” से सुशोभित किया गया.
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में परिषद केन्द्रीय प्रवक्ता अरविंद साहु, महानगर अध्यक्ष संदीप झा, नरेश गौरा, कृष्णा सिंह, विशाल तिवारी, हरेन्द्र मिश्रा, देव शरण सिंह, संजय उपाध्याय, संतोष सिंह, रौशन सिंह, संदीप प्रसाद, अविनाश सिंह, राजकुमार साह, राहुल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक रमन झा, जिला पार्षद परितोष सिंह, पुर्व जिला पार्षद सुनीता साह, राजकिशोर यादव, विजय यादव, जम्मी भाष्कर, शशि सिन्हा, कमलेश सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, कामेश्वर पाण्डेय, राजकुमार तेजस्वी, पंचायत समिति सदस्य अंजय सिंह भोला, संगीता देवी, आर्या देवी, मुखिया सोनका सरदार, रामनवमी सिंह, टेल्को युनियन के आर आर दूबे, मनोज सिंह, जूगनु बर्मा, राजकुमार पासवान, अनुज सिंह, अशोक मुखिया, आशा देवी, संगीता देवी, साईं पद्मजा, समेत वीवीडीए के एस के सिंह व ब्लड बैंक की टीम शामिल हुई.

Related Articles

Back to top button