गुवा थाना में एएसआई की पदोन्नति पर थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

जमशेदपुर। गुवा थाना में एएसआई की पदोन्नति पर थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने एएसआई विनोद कुमार एवं एएसआई रविंद्र सिंह को गुवा थाना में एक समारोह का आयोजन कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के आयोजन पर थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि बहुत ही हर्ष की बात है कि गुवा थाना में पदस्थापित एएसआई से एसआई में पदोन्नति किया गया है। यह पदोन्नति दोनों पद स्थापित एएसआई की कार्यशैली को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के द्वारा की गई है। एसआई विनोद कुमार का पाकुड़ जिला बल में एवं रविन्द्र सिंह का बोकारो जिला बल में पदस्थापित किया गया है। एसआई बनने पर दोनों को भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में दोनों एएसआई के पदोन्नति एसआई बनने पर उसे प्रोत्साहित करने के लिए गिफ्ट भी प्रदान किया गया। इस दौरान इस मौके पर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई धनंजय कुमार सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।