FeaturedJamshedpurJharkhandNational

मारवाड़ी महिला मंच के तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला का समापन बुधवार को

जमशेदपुर। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का कंज्यूमेक्स मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) बिष्टुपुर तुलसी भवन में चल रहा हैं। दूसरे दिन मंगलवार को भी मेला प्रदर्शनी में काफी भीड़ हुई। आज मेले में आने वाले 100 से अधिक लोगों का आरोग्यम द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच की गयी। तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं में अधिकतर खून की कमी को देखते हुए एनिमिया की जांच भी निःशुल्क की जायेगी। मेला का प्रथम एवं दूसरा दिन बहुत ही अच्छा रहा। यह प्रदर्शनी मेला जमशेदपुर की महिलाओं में अत्यंत लोकप्रिय है। महिलाएं बड़ी संख्या में यहां आ कर खरीदारी कर रही हैं। मंच अध्यक्ष बीना अग्रवाल एवं सचिव सीमा अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला में दुर्गा पूजा एवं दीपावली से संबंधित सही दाम पर एक ही छत के नीचे अनेक समान लोगों को मिल रहे हैं। भाग दौड़ की जिंदगी में समय की बचत को देखते हुए यह प्रदर्शनी मेला पिछले 31 वर्षों से मील का पत्थर साबित होता रहा है।प्रदर्शनी में आए हुए लोगों ने भी मेला की काफी प्रशंसा की। इसे सफल बनाने में मंच की सभी महिलाओं का योगदान मिल रहा हैं।

Related Articles

Back to top button