Art&cultureFeaturedJamshedpurJharkhandNational

गुरु पूर्णिमा महोत्सवी अतिभव्यता से संपन्न

😚
पुणे श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय मगरपट्टा में श्री श्रावक संघ और श्री चंद्र प्रभु महिला मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव भव्यता से मनाया गया। इस अवसर पर संतो के चित्रों को सजाया गया। उनकी आरती और पूजा अर्चना की गई। जैन संप्रदाय में गुरु पूर्णिमा का बहुत महत्व है। आज के दिन गौतम स्वामी ने भगवान महावीर को अपना गुरु बनाया था और उनकी दिव्य देशना को लिपिबद्ध करके संपूर्ण संसार को वह ज्ञान समझाया था। सभी को धार्मिक प्रशिक्षण देने वाली अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विदुषी डॉक्टर नीलम जैन का गुरु के रूप में सभी भक्तों द्वारा सम्मान किया गया और उन्हें उपहार भेंट गए किए गए। डॉक्टर नीलम ने बताया कि हमारी संस्कृति में गुरु भगवान से भी बड़ा स्थान रखते हैं गुरु शिष्य का संबंध अटूट होता है और गुरु सहजता से भगवत प्राप्ति के समस्त रहस्य से शिष्य को अवगत कराता है। गुरु अपने पुत्र से भी ज्यादा शिष्यों को महत्व देते हैं उन पर क्रोध नहीं करते और उन्हें आगे बढ़ते देखकर प्रसन्नता का अनुभव करते हैं। आज ही 8 दिन से चले आ रहे श्री सिद्ध चक्र मंडल महा विधान की भी पूर्णाहुति दी गई।

Related Articles

Back to top button