FeaturedJamshedpurJharkhandNational

गुरदीप सिंह पप्पू की बेटी की शादी में शामिल हुए आम से खास लोग

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक एवं ट्रांसपोर्ट उद्यमी महिवाल ट्रेवल्स के प्रोपराइटर गुरदीप सिंह पप्पू की बेटी तरनजीत कौर की शादी समारोह में खास एवं आम लोग शामिल हुए और वर वधु को आशीर्वाद दिया।
गुरदीप सिंह पप्पू की बेटी तरनजीत का विवाह घाटशिला गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरभजन सिंह के बेटे जतिंदर सिंह के साथ साकची गुरुद्वारा में पंथिक मर्यादा के साथ संपन्न हुआ।


वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए उड़ीसा के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, स्थानीय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी नेता विद्युत वरण महतो, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता राजू गिरि, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, पूर्व डीआईजी राजीव कुमार सिंह, बीरेंद्र यादव, डीएसपी भोला प्रसाद, एएसपी रमाकांतप्रसाद,तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, टिस्को कंपनी समूह यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह महासचिव अमरजीत सिंह महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, भुनेश्वर सिंह, टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी विजय सिंह राणा, टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट परविंदर सिंह सोहल, राष्ट्रीय जनता दल नेता एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेम्मे, उद्यमी हरजीत सिंह बिट्टू, रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष केपी सिंह बंसल, खालसा क्लब के अध्यक्ष भगवंत सिंह रूबी, प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, दैनिक आईना के प्रकाशक ब्रजभूषण सिंह, संपादक जयप्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री के प्रवक्ता हरेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, सनातन उत्सव समिति के चिंटू सिंह, प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी, गुरदयाल सिंह, प्रधान हरजिंदर सिंह, प्रधान निशान सिंह, प्रधान दलबीर सिंह, पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू अजीत सिंह गंभीर, ऑल इंडिया सिक्स स्टूडेंट फेडरेशन के सतनाम सिंह गंभीर, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह इंदर, राष्ट्रीय सिख सभा संयोजक कुलविंदर सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की कमलजीत कौर सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे।

Related Articles

Back to top button